Bilaspur news-"मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का ऐलान"""प्रदेशभर में होगी युवा महापंचायत, बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का ऐलान"""
प्रदेशभर में होगी युवा महापंचायत, बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित,,,,

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा किए गए मनरेगा संशोधन के विरोध में प्रदेशभर में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत को लेकर शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में जिला शहर युवा कांग्रेस एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन, बिलासपुर में प्रेसवार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनरेगा संशोधन को गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
मनरेगा संशोधन से छिनेगा ग्रामीण मजदूरों का रोजगार : युवा कांग्रेस,,,
प्रेसवार्ता को जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस प्रभारी, गौरव ठाकुर, सहप्रभारी, अपराजित तिवारी, जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, जिला ग्रामीण अध्यक्ष, राजू यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, सुनील पटेल एवं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, स्वप्निल हूमने ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे संशोधन से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों के रोजगार पर सीधा संकट उत्पन्न हो गया है। यह संशोधन गरीबों की आजीविका पर कुठाराघात है, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
युवा महापंचायत की दी जानकारी,,,,,
प्रेसवार्ता के माध्यम से युवा कांग्रेस ने मनरेगा संशोधन के विरोध में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत की विस्तृत जानकारी मीडिया के जरिए आम जनता तक पहुँचाई और अधिक से अधिक संख्या में युवाओं, मजदूरों एवं ग्रामीणों से इसमें शामिल होने की अपील की।
NOB फॉर्म का विधिवत शुभारंभ
इस अवसर पर NOB फॉर्म का विधिवत शुभारंभ (लॉन्च) भी किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि NOB युवाओं को संविधान के मूल्यों के साथ नेतृत्व के लिए आमंत्रित करता है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं जन आंदोलनों में सक्रिय कार्यकर्ता इसका लाभ उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।
संशोधन वापस नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने शीघ्र ही मनरेगा संशोधन को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा, प्रदेश महासचिव नीरज घोरे, प्रदेश प्रवक्ता स्वप्निल हूमने, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक, मस्तूरी जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, मयंक सिंह, गौतम विकास दुबे, अभय भार्गव, हितेश यादव एवं द्वारिका लश्कर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,