Bilaspur news-"बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार की आमसभा संपन्न,,,,नवनियुक्त अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार की आमसभा संपन्न,,,,

नवनियुक्त अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा
व्यापार विहार के समग्र विकास का लिया संकल्प

बिलासपुर — 30 जनवरी, शुक्रवार को बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार के आगामी दो वर्षों के नये कार्यकाल को लेकर आमसभा की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव-मनोनित अध्यक्ष श्री नानकराम खटूजा ने विधिवत रूप से अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।इस अवसर पर अध्यक्ष, खटूजा ने एसोसिएशन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का अभिवादन करते हुए उनका परिचय आमसभा के समक्ष कराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से व्यापार विहार के विकास, सुदृढ़ीकरण एवं व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु निरंतर सहयोग की अपील की।
आमसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, नानकराम खटूजा ने कहा कि व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए वे स्वयं सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन व्यापारियों की आवाज़ बनकर प्रशासन से समन्वय स्थापित करेगा तथा बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता और व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
अपने उद्बोधन में उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “व्यापारियों के हर सुख-दुःख में मैं व्यक्तिगत रूप से साथ खड़ा रहूंगा”। उनके इस वक्तव्य का आमसभा में उपस्थित व्यापारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा व्यापार विहार को एक सशक्त, संगठित और आदर्श व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन सुचारु रूप से किया गया और अंत में संगठन की एकता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आमसभा का समापन हुआ।उक़्त जानकारी राजू धामेचा,, सचिव
मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार, बिलासपुर द्वारा दिया गया!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,