Bilaspur news-""""DCT"निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को “उभरता छत्तीसगढ़” पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री"साव व शर्मा ने किया"सम्मानित,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
👉डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को “उभरता छत्तीसगढ़” पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया"सम्मानित,,,
👉रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान,,,
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक श्री राजेंद्र सिंह राजपूत को प्रतिष्ठित “उभरता छत्तीसगढ़ (Emerging Chhattisgarh)” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री, अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री, विजय शर्मा के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार राजपूत को रियल एस्टेट क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, विश्वास और नवाचार को अपनी कार्यप्रणाली का मूल आधार बनाते हुए अनेक सफल एवं जनोपयोगी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है।
डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स द्वारा विकसित परियोजनाएं न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं, बल्कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और विश्वसनीय आवास का प्रतीक भी बनी हैं। कंपनी की कार्यशैली ने रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं और निवेशकों व ग्राहकों के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह सम्मान पूरी डीसीटी टीम, सहयोगियों और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
“उभरता छत्तीसगढ़” पुरस्कार से सम्मानित होना न केवल डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। यह सम्मान प्रदेश में विकास, निवेश और रियल एस्टेट क्षेत्र की निरंतर प्रगति को दर्शाता है और आने वाले समय में नई संभावनाओं का संकेत देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें