Bilaspur aarng news-"लूटकांड : 5 साल के मासूम के सामने पिता पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर नगदी और मोबाइल लूटे,,,, सड़क किनारे मिला बिलखते मासूम दो युवकों को,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
लूटकांड : 5 साल के मासूम के सामने पिता पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर नगदी और मोबाइल लूटे

बिलासपुर /आरंग-प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि मासूम बच्चों के सामने भी खूनी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला आरंग थाना क्षेत्र के सोनपैरी गांव से सामने आया है, जहां तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी घटना युवक के 5 वर्षीय बेटे की आंखों के सामने हुई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोखला निवासी चंद्रप्रकाश डहरिया अपनी ससुराल ग्राम तूता गया हुआ था। वहां से वह अपने 5 वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल में बैठाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सोनपैरी गांव के पास मुख्य नहर के समीप एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले युवक से लूटपाट शुरू कर दी। जब चंद्रप्रकाश ने विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के पेट और कंधे पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका मासूम बेटा रोते-बिलखते अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक का मोबाइल फोन और करीब 2 हजार रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश सड़क किनारे तड़पता रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भावेश साहू और दीपक साहू की नजर घायल युवक और रो रहे बच्चे पर पड़ी। दोनों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल को आरंग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आ रही है,,घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर घायल व उसके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकाबपोश होने के कारण आरोपियों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के मार्गों और संभावित रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में घेराबंदी कर दी गई है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,