Bilaspur baalod news-"बड़ा हादसा: BSP की सीवेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान 4 मजदूर नाली में दबे, मौत की खबर से हड़कंप,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बालोद में बड़ा हादसा: BSP की सीवेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान 4 मजदूर नाली में दबे, मौत की खबर से हड़कंप,,,,,,
बालोद -जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार BSP (भिलाई इस्पात संयंत्र) की सीवेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर गहरी नाली में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हजारों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
हादसा फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने उस समय हुआ, जब पाइपलाइन विस्तार का कार्य चल रहा था। कार्य स्थल पर जेसीबी एवं चैन माउंटेन मशीन लगाई गई थी और मजदूर खुदाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक नाली की मिट्टी भरभराकर गिर गई,
जिससे चार मजदूर उसके नीचे दब गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस और BSP के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दल्लीराजहरा थाना पुलिस, प्रशासनिक अमला और राहत टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।प्रारंभिक जानकारी में चार मजदूरों की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से देर रात तक आधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई थी। पुलिस एवं BSP प्रबंधन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया है। बताया जा रहा है कि गहरी खुदाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने
अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें