Bilaspur cg/mp news-"हंगामा""भाई को बचाने पुलिस वैन के बोनट पर चढ़ी बहन""वीडियो वायरल,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
चालान कार्रवाई के दौरान हंगामा: भाई को बचाने पुलिस वैन के बोनट पर चढ़ी बहन, वीडियो वायरल

बिलासपुर /शिवपुरी/करैरा- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। एसडीओपी कार्यालय के बाहर सड़क पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा।
पुलिस ने युवक को बिना हेलमेट वाहन चलाने, बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने और नंबर प्लेट नहीं होने के कारण रोक लिया। पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई किए जाने पर युवक के साथ मौजूद उसकी बहन भड़क गई और विरोध जताते हुए सीधे पुलिस वैन के बोनट पर चढ़कर बैठ गई।
मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी और बहस की स्थिति बनी रही। वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती पुलिस वाहन के बोनट पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि पुलिसकर्मी उसे समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। जांच के दौरान वाहन में कई अनियमितताएं मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद युवक को कोर्ट भेजने की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था में बाधा नहीं डालने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,