Bilaspur durg news-" बिलासपुर से सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार"""26 महीने तक चलता रहा खेल""व्यापारियों से वसूली गई"रकम कंपनी खाते में जमा करने के बजाय मकान बनाने में उड़ाए पैसे,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
38 लाख की हेराफेरी का बड़ा खुलासा: कंपनी का भरोसा तोड़ एरिया सेल्स ऑफिसर ने डकारे लाखों, बिलासपुर से दबोचा गया आरोपी

26 महीने तक चलता रहा खेल, व्यापारियों से वसूली गई रकम कंपनी खाते में जमा करने के बजाय मकान बनाने में उड़ाए पैसे

दुर्ग -जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में एक बड़े आर्थिक गबन का मामला सामने आया है, जहां एक कंपनी के एरिया सेल्स ऑफिसर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 38 लाख रुपये का गबन कर लिया। आरोपी ने व्यापारियों से प्राप्त रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय निजी मकान निर्माण और अन्य व्यक्तिगत कार्यों में खर्च कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में कार्यरत एरिया सेल्स ऑफिसर राजेश जायसवाल कंपनी के विभिन्न उत्पादों जैसे चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री के विक्रय का कार्य देखता था। बिक्री के बाद व्यापारियों से प्राप्त होने वाली राशि कंपनी खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच लगभग 26 माह की अवधि में आरोपी ने व्यवस्थित तरीके से व्यापारियों से वसूली गई रकम को कंपनी खाते में जमा नहीं किया और धीरे-धीरे करीब 38 लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया। लंबे समय तक चल रहे इस आर्थिक घोटाले की भनक लगने पर कंपनी प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की।प्रकरण दर्ज होने के बाद चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गबन की गई रकम का उपयोग अपने मकान निर्माण और अन्य निजी खर्चों में किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409 (लोक सेवक या कर्मचारी द्वारा आपराधिक न्यास भंग) एवं धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन संबंधी अभिलेख जब्त किए हैं, जिनके आधार पर गबन की राशि और पूरी कार्यप्रणाली की जांच की गई।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्रधान आरक्षक जगजीत सिंह, आरक्षक हीरालाल देशमुख एवं यशवंत पिस्ता की विशेष भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से आर्थिक लेन-देन की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,