Bilaspur durg news-"शाहीन बाग से यमुना एक्सप्रेस-वे तक पीछा, मदनपुर खादर में छिपा था""कुख्यात चोर,,,, """दुर्ग पुलिस ने 300 KM चेज़ के बाद दबोचा""अंतर्राज्यीय नकबजन"""
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
शाहीन बाग से यमुना एक्सप्रेस-वे तक पीछा, मदनपुर खादर में छिपा था""कुख्यात चोर,,,, """दुर्ग पुलिस ने 300 KM चेज़ के बाद दबोचा""अंतर्राज्यीय नकबजन"""
बिलासपुर /दुर्ग- दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी और बेहद चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए...अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के सक्रिय एवं कुख्यात नकबजन नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग, मदनपुर खादर और नोएडा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस की टीम ने करीब 15 दिनों तक दिल्ली में डेरा डालकर गुप्त निगरानी की और अंततः यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा कर उसे धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, मई माह के पहले सप्ताह में भिलाई के नेहरू नगर, दुर्ग और सुपेला क्षेत्र में हुई हाई-प्रोफाइल चोरियों की जांच के दौरान एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ था। इस मामले में पहले ही मेरठ निवासी आरोपी हाशिम खान, चोरी का जेवर खरीदने वाले ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान तथा बिलासपुर निवासी शाहिल को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के जेवर बरामद किए जा चुके हैं। गिरोह का मुख्य और फरार आरोपी नासिर हुसैन पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
बकरा विक्रेता और जनगणना अधिकारी बनकर जुटाई जानकारी,,,,,,
नासिर हुसैन की तलाश में दुर्ग पुलिस की टीम ने दिल्ली के शाहीन बाग, मदनपुर खादर और नोएडा क्षेत्रों में बेहद गोपनीय अभियान चलाया। स्थानीय स्तर पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने सिविल ड्रेस में बकरा विक्रेताओं के बीच रहकर इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी। कई दिनों तक स्थानीय लोगों के बीच घुलमिलकर संदिग्ध ठिकानों की पहचान की गई।
इसके बाद पुलिस ने एक और अनोखी रणनीति अपनाई। टीम के सदस्यों ने जनगणना अधिकारी का रूप धारण कर घर-घर जाकर आरोपी के ठहरने और आवाजाही से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। करीब एक सप्ताह तक चले इस अभियान के बाद आरोपी की गतिविधियों का महत्वपूर्ण सुराग मिला।
बिहार भागते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नासिर हुसैन चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई कार से बिहार के दरभंगा भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आरोपी अपनी कार से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रहा था। दुर्ग पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और आगरा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
कई राज्यों में करोड़ों की चोरियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2019 से अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर, चंडीगढ़ तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में करोड़ों रुपये की चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के पैसों से उसने करीब 10 लाख रुपये की सेकेंड हैंड किआ सेल्टोस कार खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल वह लगातार कर रहा था।
20 लाख की संपत्ति बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें शामिल हैं-1.22 लाख रुपये नगद,,7 लाख रुपये कीमत का डायमंड ब्रेसलेट
50 हजार रुपये मूल्य के अमेरिकन डायमंड,,,7.500 ग्राम सोने के आभूषण,,चांदी के सिक्के एवं आभूषण
लगभग 3 लाख रुपये के नए कपड़े और साड़ियां,,,8 लाख रुपये कीमत की किआ सेल्टोस कार (DL-4C-AZ-7383)
ट्रांजिट रिमांड पर लाकर किया गया गिरफ्तार,,,,
दिल्ली से विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए आरोपी नासिर हुसैन को दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरी कार्रवाई में तकनीकी विश्लेषण, मानव स्रोतों से सूचना संग्रह, लगातार निगरानी और जोखिमपूर्ण पीछा शामिल रहा। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह विरोधी कार्रवाई माना जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें