Bilaspur durg news-"दर्दनाक हादसा: सिलिंडर ब्लास्ट में एक साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दुर्ग में दर्दनाक हादसा: सिलिंडर ब्लास्ट में एक साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत

बिलासपुर /दुर्ग- जिले के कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। एक मकान में अचानक आग लगने के बाद घरेलू गै सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसा इतना भयावह था कि घर में मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम, कुम्हारी थाना पुलिस तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
अनिल वैष्णव (45 वर्ष)
चांदनी वैष्णव (18 वर्ष)
लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष)
गोपिका वैष्णव (1 वर्ष)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 
पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि विस्फोट और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,