Bilaspur durg news-"सामूहिक मौत से सनसनी: पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दुर्ग में सामूहिक मौत से सनसनी: पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बिलासपुर /दुर्ग-शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के मृत मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चों के शव घर के भीतर बिस्तर पर पाए गए हैं।मृतकों की पहचान गोविंद साहू (करीब 45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू, 10 वर्षीय पुत्र यशांत साहू और 13 वर्षीय पुत्री तृष्णा साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। पति-पत्नी के शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जबकि दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर के हालात, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए,,मामले की पड़ताल कर रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,, और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से आर्य नगर सहित पूरे दुर्ग शहर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ब्रेकिंग अपडेट: मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी, हर पहलू पर की जा रही पड़ताल।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,