Bilaspur durg news-"म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर देशभर के साइबर ठगों को सहयोग करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश""पुलिस ने इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा को उसके दो सहयोगियों के साथ किया"""गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
म्यूल अकाउंट का काला कारोबार बेनकाब: करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का मास्टरमाइंड दो साथियों समेत गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा बैंक खाते बेचकर साइबर अपराधियों को पहुंचाता था"" मदद

बिलासपुर /दुर्ग /भिलाई-साइबर अपराध और आर्थिक ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,,दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर देशभर के साइबर ठगों को सहयोग करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार वर्षों से बैंक खातों का अवैध कारोबार संचालित कर साइबर अपराधियों को खाते बेच रहा था और करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन में शामिल था।
पुलिस के अनुसार, 24 मई को सूचना मिली थी,, कि जगदलपुर निवासी मनोज कुमार भुतड़ा अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में म्यूल अकाउंट संबंधी दस्तावेज लेकर भिलाई पहुंचा है। सूचना मिलते ही थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सुपेला ओवरब्रिज स्थित पांच रास्ता हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
2022 से चला रहा था म्यूल अकाउंट का कारोबार
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनोज कुमार भुतड़ा वर्ष 2022 से संगठित तरीके से बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों और आर्थिक ठगों को बेचने का काम कर रहा था। वह साधारण बचत खाते 15 से 20 हजार रुपये तथा करंट अकाउंट 40 से 50 हजार रुपये में बेचता था।
इतना ही नहीं, खाते खुलवाने के लिए जरूरी न्यूनतम बैंक बैलेंस की व्यवस्था भी स्वयं करता था और खाता सक्रिय होने के बाद राशि वापस निकाल लेता था। आरोपी ने अपने नाम, फर्जी प्रतिष्ठान "रूद्र किराना" तथा सहयोगियों के नाम पर 200 से अधिक बैंक खाते खुलवाए थे।करोड़ों के ट्रांजेक्शन, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश,,,जांच में सामने आया है कि इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक सहित कई बैंकों में खोले गए खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। आरोपी बालोद, गुण्डरदेही, दुर्ग, जगदलपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था।पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद, सूरत, रायपुर और जगदलपुर में दर्ज मामलों में भी आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी वर्तमान में बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम तर्राभाठा में रह रहा था और उसका नेटवर्क बस्तर तथा बालोद क्षेत्र तक फैला हुआ था।
बैंक खातों को होल्ड कराकर खुद निकाल लेता था रकम
जांच में यह भी सामने आया कि मनोज भुतड़ा बेहद शातिर तरीके से काम करता था। वह बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को बैंक में होल्ड करवा देता था और बाद में बैंक अधिकारियों से संपर्क कर होल्ड हटवाकर रकम स्वयं निकाल लेता था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं।आरोपियों से बरामद सामग्री,,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—11 बैंक पासबुक,,7 एटीएम कार्ड,,3 फिनो पेमेंट किट,,3 आधार कार्ड,,1 पैन कार्ड बरामद किए हैं।
👇गिरफ्तार आरोपी👇
मनोज कुमार भुतड़ा (33 वर्ष) निवासी ग्राम बिरेतरा, चौकी हल्दी, जिला बालोद,,,केवल सेठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम केसलुर, जिला बस्तर,,,,सत्यनारायण सेठिया (26 वर्ष) निवासी मांझीगुड़ा, थाना दरभा, जिला बस्तर,,,,थाना सुपेला में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत धारा 317(2) एवं 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में अलग-अलग टीमों को रवाना कर चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,