Bilaspur jgr news-""" ऑपरेशन हट बना गेम चेंजर""करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा: उधारी, जलन और वर्चस्व की लड़ाई में रची गई""खून की साजिश, एक माह बाद 3 आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
“ऑपरेशन हंट” की बड़ी सफलता, 7 राज्यों में जांच के बाद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
जांजगीर-चांपा। जिले के चर्चित करही गोलीकांड का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लगभग एक माह तक चली गहन जांच, सात राज्यों में दबिश, 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और साइबर टीम की लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन हंट” के तहत मिली बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे उधारी के पैसों का विवाद, मृतक की बढ़ती आर्थिक ताकत, सामाजिक प्रभाव और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उपजी जलन मुख्य वजह रही। इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना में आरोपियों ने आयुष कश्यप की हत्या की साजिश रची थी।
क्या था पूरा मामला?
23 और 24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे और विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।
7 राज्यों तक पहुंची पुलिस की जांच
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बाहर गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक जांच का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान—
200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए
तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए
संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई
साइबर सेल और आसूचना टीम को सक्रिय रखा गया
“ऑपरेशन हंट” बना गेम चेंजर
प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सीधे करही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की समीक्षा की। इसके बाद विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भूषण बघेल के पास पहले भी अवैध हथियार देखा गया था। इसी कड़ी को आधार बनाकर पूछताछ आगे बढ़ाई गई, जहां से पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।हत्या की वजह: पैसा, प्रतिष्ठा और प्रतिशोध,,पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के परिवार के बीच लंबे समय से आर्थिक विवाद चल रहा था। आरोपियों को आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव से परेशानी थी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण भी वे खुद को पीछे महसूस कर रहे थे।
इसी जलन और बदले की भावना में तीनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
ऐसे दिया गया खूनी वारदात को अंजाम,,पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात आरोपी पहले से ही मृतक के घर के आसपास मौजूद थे। उनके अन्य सहयोगियों ने पहले CCTV कैमरे क्षतिग्रस्त किए। इसके बाद आरोपी घर में घुसे और सबसे पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।इसके बाद वे आयुष कश्यप के कमरे में पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर पहुंचे छोटे भाई को भी निशाना बनाया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपी,,
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष), निवासी करही
भूषण बघेल (23 वर्ष), निवासी करही
अमित टंडन (28 वर्ष), निवासी करही
पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश अभी जारी है।
हथियार और बाइक जब्त,आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने—एक पिस्टल और मैगजीन,एक अतिरिक्त खाली मैगजीन,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
बरामद की है।पूरी टीम को मिलेगा इनाम,इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मामले के खुलासे में जिला पुलिस, साइबर सेल, थाना बिर्रा, बम्हनीडीह, मुलमुला और अन्य इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,