Bilaspur mahasamund news-"आकाशीय बिजली का कहर: घर में लगी भीषण आग""हजारों का सामान जलकर खाक,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आकाशीय बिजली का कहर: घर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर खाक
बिलासपुर /महासमुंद-जिले के बाघामुंडा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। तेज गरज और बारिश के बीच अचानक बिजली एक मकान पर गिर गई, जिससे घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मकान में रहने वाले दो भाइयों का परिवार निवास करता है। घर के भीतर सिलाई कार्य के लिए रखे गए कपड़े, सिलाई से जुड़ा सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामग्री आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं पा सके।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन गांव पहुंचने तक मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
मकान मालिक के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। गनीमत रही कि घटना के दौरान परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के दौरान इलाके में लगातार खतरा बना रहता है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें