Bilaspur news-"सनसनीखेज लूटकांड: 1 करोड़ के जेवरात लूटने वाले अब भी फरार"""खेत में मिली संदिग्ध लावारिस बाइक, खाली जेवरात बॉक्स बरामद होने से बढ़ी पुलिस की चुनौती,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खेत में मिली संदिग्ध लावारिस बाइक, खाली जेवरात बॉक्स बरामद होने से बढ़ी पुलिस की चुनौती,,,,
बिलासपुर /रायपुर- जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर के साथ हुई करोड़ों की लूट मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को घटना के 48 घंटे बाद एक खेत में संदिग्ध हालत में लावारिस बाइक मिली है। बाइक के पास से जेवरात के खाली डिब्बे भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह बाइक लुटेरों की हो सकती है और आरोपी जेवरात निकालकर डिब्बे वहीं फेंककर फरार हुए हैं।जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर टीकाराम शर्मा जेवरात से भरा बैग लेकर जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने किसी भारी और धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों की पहचान नहीं कर सकी है। अब खेत में मिली बाइक और खाली डिब्बों को अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ बाइक के नंबर और फॉरेंसिक जांच में जुटी हुई है।खरोरा थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही है। वहीं व्यापारी वर्ग में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें