Bilaspur news-"न्यायधानी बिलासपुर में फिर सजेगा मेधाओं का महाकुंभ: 10वीं-12वीं के 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा"""भव्य सम्मान,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में फिर सजेगा मेधाओं का महाकुंभ: 10वीं-12वीं के 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा भव्य सम्मान
राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पहल, प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान और प्रेरणा का मंच
बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा एक बार फिर प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
क्यू आर स्कैन कर सारी जानकारी प्राप्त करें और आवेदन भरें 👆👆👆
यह आयोजन केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, मेहनत और सफलता के मूल्यों को समाज के सामने स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। कार्यक्रम के माध्यम से उन विद्यार्थियों को विशेष पहचान दी जाएगी,,, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
आयोजकों का कहना है कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देने वाला मंच है। समाज के बीच सम्मान मिलने से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति गंभीरता और बेहतर प्रदर्शन के लिए सकारात्मक संदेश मिलता है।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
पंजीयन प्रक्रिया शुरू, आवेदन के लिए सीमित समय
प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आयोजन समिति ने बताया कि आवेदन जमा करने के लिए अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है।
आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची (मार्कशीट) की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्रदेशभर से आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक मंच पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का गौरवपूर्ण उत्सव मनाया जाएगा।शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन, प्रतिभाओं को नई पहचान आयोजन समिति का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान दिलाते हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी तैयार करते हैं। यह मंच युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देगा।
👇👇संपर्क एवं पंजीयन के लिए👇👇
📞 9300321940 – राजेश माखीजा
📞 7000549630 – नीरज माखीजा
📞 9109944655 – अभिलाष श्रीवास्तव
राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली सम्मान समारोह का हिस्सा बनकर अपनी उपलब्धियों को नई पहचान दिलाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें