Bilaspur news-"बिलासपुर में चाकूबाज का आतंक समाप्त, तीन दिन में तीन वारदातों से दहशत"20 सदस्यी टीम ने देर रात तक चली कार्रवाई में किया आरोपी को सुनसान रेलवे यार्ड से गिरफ्तार भागने के फिराक में आरोपी घायल,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में चाकूबाज का आतंक समाप्त, तीन दिन में तीन वारदातों से दहशत"20 सदस्यी टीम ने देर रात तक चली कार्रवाई में किया आरोपी को सुनसान रेलवे यार्ड से गिरफ्तार भागने की चक्कर में आरोपी घायल,,,
बिलासपुर- शहर में इन दिनों एक सिरफिरे चाकूबाज ने दहशत का माहौल बना दिया है। लगातार तीन दिनों में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देकर आरोपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। आखिरकार देर रात पुलिस की 20 सदस्यीय टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को रेलवे क्षेत्र के सुनसान इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश में गिरकर घायल भी हो गया।
जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बापूनगर मरहीमाता मंदिर के पास रहने वाला अमन चौहान (28 वर्ष) मजदूरी का काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12 मई की रात करीब 10 बजे नयापारा सिरगिट्टी निवासी प्रियांशु बक्सेल उसके मोहल्ले पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। अमन द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी गाली-गलौच करने लगा।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और अमन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अमन के दाहिने कुल्हे पर जोरदार वार किया, जिससे चाकू शरीर में ही फंस गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमन ने हिम्मत दिखाते हुए खुद चाकू निकाला और सीधे सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है।
तीन दिन में तीन हमले, शहर में फैली दहशत
सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रियांशु बक्सेल पिछले तीन दिनों से लगातार चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक दिन पहले तारबहार थाना क्षेत्र में भी एक युवक पर हमला किया था, जबकि उससे एक दिन पूर्व सिरगिट्टी इलाके में भी अपने जीजा को चाकू मारकर घायल किया था।लगातार हो रही घटनाओं के बाद शहर में भय और दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना बड़ी चुनौती बन चुका था, क्योंकि आरोपी लगातार अपना ठिकाना और मोबाइल लोकेशन बदल रहा था।20 सदस्यीय टीम ने देर रात दबोचा
तोरवा क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। साइबर इनपुट, मुखबिर सूचना और लगातार छापेमारी के बाद देर रात रेलवे क्षेत्र के सुनसान इलाके में आरोपी की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें