Bilaspur news-" फरार चाकूबाज़ 2 महीने बाद पुलिस की सतत मेहनत व प्रयास से गिरफ्तार,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
धारदार चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी 2 महीने बाद गिरफ्तार, केंद्रीय जेल भेजा गया
बिलासपुर-ज़िलें के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 286/2026 के तहत धारा 296, 352(2), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी की पहचान राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी (23 वर्ष), निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे की है। प्रार्थी जितेंद्र राजपूत, निवासी चिंगराजपारा सरकंडा, ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होली के दिन प्रभात चौक के पास आरोपी ने उससे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा सारथी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 5 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल कर दिया गया है।
सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें