Bilaspur news-"अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब के सप्लायर गिरफ्तार,,,,,रेलवे स्टेशन के पास हेरोइन डील से पहले पुलिस का छापा, 5 आरोपी दबोचे गये,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तोरवा पुलिस ने पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 97.63 ग्राम हेरोइन, एक अल्टो कार, स्कूटी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और 57 हजार 800 रुपये नगद समेत कुल 5 लाख 38 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। वहीं मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक स्थानीय सप्लाई चैन और खरीद-बिक्री से जुड़े पाए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी,, कि रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार में कुछ लोग हेरोइन बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर कार क्रमांक CG 22 AB 5247 की जांच की।
तलाशी के दौरान एक बोतल में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ,,,,
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करने आए थे।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी प्रदेश के किन-किन जिलों में नशे की सप्लाई कर चुके हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें