Bilaspur news-"75वां उर्स मुबारक़"हज़रत मदार शाह बाबा र.अ.पुलिस लाईन का चार दिवसीय"उर्स ए पाक"" का शानदार आगाज़ आज 7 मई से,,,,10 को कुल की फ़ातिहा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
75वां उर्स मुबारक़"हज़रत मदार शाह बाबा र.अ.पुलिस लाईन का चार दिवसीय शानदार उर्स ए पाक का आगाज़ आज 7 मई से,,,,
75वां उर्स मुबारक : दरगाह पुलिस लाइन में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन 7 मई से, कव्वाली और शाही चादर जुलूस होंगे आकर्षण का केंद्र
पुलिस लाइन बिलासपुर स्थित दरगाह परिसर में 75वें उर्स मुबारक का भव्य आयोजन 7 मई से 10 मई 2026 तक किया जाएगा। यह पावन उर्स हज़रत सैय्यद मदार शाह रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत सैय्यद अनवर अली रहमतुल्लाह अलैह तथा हज़रत मोहम्मद ज़ाकिर शाह रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मुस्लिम समुदाय सहित शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कौमी एकता उर्स इंतजामिया कमेटी दरगाह, पुलिस लाइन बिलासपुर की ओर से उर्स के दौरान आगंतुक जायरीनों के लिए विशेष “आम लंगर” का एहतिमाम किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद शामिल होंगे।
उर्स के पहले दिन 7 मई, गुरुवार को सुबह 7 बजे कुरान खानी और 9 बजे परचम कुशाई का कार्यक्रम होगा। रात 8 बजे जुनी लाइन से शाही चादर जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। रात 10 बजे गुस्ल और शाही चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी, जबकि रात 11 बजे मिलाद-ए-महफिल का आयोजन होगा।
उर्स के दौरान सूफियाना रंग में रंगी कव्वाली महफिलें भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 8 मई, शुक्रवार की रात 9 बजे मशहूर कव्वाल गुलाम वारिस (दिल्ली) अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 9 मई, शनिवार की रात 9 बजे अनिश नवाब (अहमदाबाद, गुजरात) की शानदार कव्वाली पेश की जाएगी, वही 10 तारीख को सुबह 7 बजे कुल की फ़ातिहा के जिसमें सूफियाना कलाम और इश्क-ए-रसूल की सदाएं गूंजेंगी। और उर्स का समापन होगा,,कमेटी की ओर से शहरवासियों से उर्स में शामिल होकर अमन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश मजबूत करने की अपील की गई है। आयोजकों ने सभी अकीदतमंदों और शहरवासियों को 75वें उर्स मुबारक की दिली मुबारकबाद दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,