Bilaspur news-"विधायक धरमलाल कौशिक व प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा ने,,,,,98% अंक लाने वाली आकांक्षा दास बंजारे को दी""बधाई"" मोहल्ले में खुशी का माहौल,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
विधायक धरमलाल कौशिक व प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा ने,,,,,
98% अंक लाने वाली आकांक्षा दास बंजारे को दी बधाई, मोहल्ले में खुशी का माहौल,,,
CBSC 12वीं बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर की आकांक्षा दास बंजारे ने लहराया परचम, 98% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान
बिलासपुर- CBSC 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में बिलासपुर के गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी छात्रा आकांक्षा दास बंजारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए,, 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आकांक्षा की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे मोहल्ले और क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और वार्डवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की तथा आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आकांक्षा की इस उपलब्धि पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि आकांक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।वहीं आकांक्षा दास बंजारे एवं उनके माता-पिता ने विधायक धरमलाल कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रोत्साहन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
आकांक्षा को बधाई देने भाजपा कार्यकर्ता भी उनके निवास पहुंचे, जहां पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी शाहिद रज़ा ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए,,,
कहा कि आज की युवा पीढ़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही है।इस दौरान अरुण पटनायक, जोन अध्यक्ष श्रीनू राव, नरेंद्र श्रीवास, जितेंद्र कुर्रे, पृथ्वी श्रीवास, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने आकांक्षा को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें