Bilaspur news-"बड़ा हादस : CPS स्कूल परिसर की दीवार गिरी, 3 बच्चे घायल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बड़ा हादसा: CPS स्कूल परिसर की दीवार गिरी, 3 बच्चे घायल

बिलासपुर /रायपुर-राज़धानी के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा बाजार इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित CPS स्कूल परिसर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल बच्चों की पहचान हिमांशी मेहर, नंदनी साहू और रोशनी मेहर के रूप में हुई है। तीनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 
बताया जा रहा है कि हादसे में एक नाबालिग बच्ची का पैर टूट गया है, जबकि दो अन्य बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीवार अचानक गिरने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद घायल बच्चों के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है,,कि यदि स्कूल परिसर की दीवार जर्जर थी तो समय रहते उसकी मरम्मत कराई जानी चाहिए थी।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस हादसे के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,