Bilaspur news-"ज़ीशान सिद्दीकी बने""राज्य स्तरीय DISHA समिति के सदस्य, केंद्र सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA समिति के सदस्य, केंद्र सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश

बिलासपुर / नई दिल्ली / रायपुर-भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं रायपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ज़ीशान सिद्दीकी को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय DISHA (Development Coordination and Monitoring Committee – विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) का सदस्य नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय DISHA समिति एक उच्च स्तरीय सरकारी निगरानी एवं समन्वय निकाय है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी करना है। समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और रोजगार से जुड़ी 101 से अधिक केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है।

भारत सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि नियुक्त सदस्यों को राज्य स्तरीय DISHA समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे योजनाओं के क्रियान्वयन, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विकास कार्यों पर अपने सुझाव एवं सहभागिता देंगे।
ज़ीशान सिद्दीकी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है। समर्थकों का कहना है कि समिति में उनकी भागीदारी से प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी को मजबूती मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ज़ीशान सिद्दीकी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,