Bilaspur news-"सकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में प्लंबर की मौत, घर के सामने प्लॉट में मिला शव,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में प्लंबर की मौत, घर के सामने प्लॉट में मिला शव,,,,
तीन दिनों से लगातार शराब सेवन की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच,,,,
बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
मृतक की पहचान अवनीश यादव (40 वर्ष), पिता अशोक यादव, निवासी अमेरी के रूप में हुई है। वह पेशे से प्लंबर का काम करता था।स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार तड़के करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच अवनीश यादव को घर के सामने पड़े देखा गया। सुबह तक उसके नहीं उठने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना सकरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग तीन दिनों से वह लगातार अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। पारिवारिक परिस्थितियां भी ठीक नहीं थीं और उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल सकरी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुटी हुई है।घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें