Bilaspur news-"नशे में बेखौफ मौत की लापरवाह रफ्तार! वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की पोल, बड़ा हादसा से बचा,,??
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नशे में बेखौफ मौत की रफ्तार! वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की पोल, बड़ा हादसा होने से बचा,,,,
बिलासपुर-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।
वायरल वीडियो में एक युवक कथित रूप से शराब के नशे में बाइक क्रमांक CG10-E-1273 को बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार में चलाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है,, कि यह वीडियो बिलासपुर के नेहरू चौक से सरकंडा पुल से महामाया चौक मार्ग का है, जहां युवक बिना किसी डर के सड़क पर स्टंटनुमा अंदाज में बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार की हरकतें इतनी खतरनाक थीं कि किसी भी वक्त बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक जागरूक नागरिक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सोचने वाली बात यह है कि यदि उसी समय सामने से कोई परिवार, बुजुर्ग, महिला या बच्चा गुजर रहा होता और यह बेकाबू बाइक उनसे टकरा जाती, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वह यातायात नियमों का पालन करे,
क्योंकि एक व्यक्ति की लापरवाही कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ सकती है।नशे में वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी है। जिस युवक को शायद अपनी रफ्तार पर भरोसा था, उसका इंतजार उसका परिवार भी घर पर कर रहा होगा। लेकिन ऐसी गैरजिम्मेदार हरकतें कभी भी किसी बड़ी त्रासदी में बदल सकती हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों की नजरें पुलिस और यातायात विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। देखना होगा कि संबंधित बाइक सवार के खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।जनहित में अपील,,,,
8 न्यूज़ CG परिवार आम नागरिकों से अपील करता है कि —नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं,,यातायात नियमों का पालन करें,,,हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें
अपनी और दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित बनाएं,,,,
बिलासपुर पुलिस एवं यातायात पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा सके। सड़क पर जिम्मेदारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें