Bilaspur news -"बिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का कथित अपहरण, बेरहमी से मारपीट"""पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, सिर और आंख में गंभीर चोट; सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में पूर्व पार्षद के पति का कथित अपहरण, बेरहमी से मारपीट
पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, सिर और आंख में गंभीर चोट; सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर- शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ कथित अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने रोशन लाल पाटले को जबरन अपने साथ ले जाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोशन लाल पाटले, गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले रोशन लाल पाटले का कथित रूप से अपहरण किया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने कड़े से भी पीड़ित पर वार किए, जिससे उनके सिर और आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द की जा सके।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें