Bilaspur news-"सुनील साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सुनील साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह,,,,

बिलासपुर -युवा कांग्रेस बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्रिय युवा नेता सुनील साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण (ओबीसी विभाग) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।सुनील साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस तक उन्होंने लगातार जनता की समस्याओं, युवाओं के मुद्दों एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उठाया है। वे संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं तथा जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता, मेहनत एवं संघर्षशील कार्यशैली के कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी है।सुनील साहू की पत्नी नगर पालिका बोदरी से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी हैं तथा सुनील साहू क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से लगातार सक्रिय रहे हैं। आमजन से उनका सीधा जुड़ाव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए,,, पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में साहू समाज एक बड़ा एवं प्रभावशाली मतदाता वर्ग माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा समाज के युवा एवं कर्मठ चेहरे को नेतृत्व सौंपना संगठन को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की जा रही है।नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील साहू ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं पिछड़ा वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना रहेगा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुनील साहू के नेतृत्व में बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,