Bilaspur news-"पिता-पुत्र पर कैची से जानलेवा हमला,,,नारियल लेते वक़्त मामूली विवाद मे आरोपी का कातिलाना हमला,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर- जिले में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते मामला जानलेवा हमले में बदल गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी इलाके की बताई जा रही है, जहां नारियल खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।जानकारी के मुताबिक, आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र पर धारदार कैची से हमला कर दिया। इस हमले में रूपेश केवट और उनके पिता मनहरण केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के बाद रूपेश केवट मेडिकल स्टोर के सामने बेहोशी की हालत में मिले, जबकि मनहरण केवट की पीठ से लगातार खून बहता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर हुई थी, जो बाद में बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें