Bilaspur news-"कलेक्टर""संजय अग्रवाल""बने अध्यक्ष,बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष""अजीत मिश्रा सहित तीन सदस्यीय टीम करेगी निगरानी,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
कलेक्टर, जनसंपर्क अधिकारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित तीन सदस्यीय टीम का गठन

मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति चुनावी विज्ञापन और पेड न्यूज पर रखेगी नजर

बिलासपुर-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बिलासपुर द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। यह तीन सदस्यीय समिति चुनावी विज्ञापनों, पेड न्यूज तथा मीडिया में प्रसारित होने वाली राजनीतिक सामग्री पर नजर रखेगी।जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक एस.डी. पटेल सदस्य सचिव होंगे, जबकि बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
समिति का मुख्य दायित्व चुनाव के दौरान प्रकाशित एवं प्रसारित राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणीकरण करना, पेड न्यूज से संबंधित मामलों की जांच करना तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखना होगा।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल द्वारा प्रसारित प्रचार सामग्री नियमों के अनुरूप हो। बिना अनुमति प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के मामलों में समिति जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपेगी।इसके अलावा समिति सोशल मीडिया, इंटरनेट मीडिया, केबल नेटवर्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में प्रसारित होने वाले राजनीतिक प्रचार पर भी नजर रखेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनी रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,