Bilaspur news-"चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को जहर पिलाकर मारने की कोशिश"आरोपी पति गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर-जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रामरतन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी शक के चलते उसने साजिश रचकर उसे चूहा मार दवा पिला दी।
जहर सेवन के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों को घटना की जानकारी हुई और मामला उजागर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें