Bilaspur news-"जनगणना कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,बिलासपुर"कलेक्टर"संजय अग्रवाल का स्पष्ट संदेश,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
जनगणना कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, कलेक्टर संजय अग्रवाल का स्पष्ट संदेश

बिलासपुर-जिले में चल रहे,,जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
हाल ही में सकरी और बिल्हा थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान विवाद और अभद्रता की घटनाएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त मोड में आ गया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि सकरी क्षेत्र से जुड़े दूसरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार, विवाद या बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के घोघरा गांव में हाल ही में एक जनगणना कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि “जनगणना कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
जनगणना 2027 के तहत सर्वेक्षण कार्य इस माह की 1 तारीख से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीमों का सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं और कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में भागीदार बनें।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन का आधार होते हैं, इसलिए इसकी सटीकता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सहयोग और कानून का पालन बनाए रखने की अपील की है, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,