Bilaspur news-"न्यायधानी बिलासपुर में सिरफिरे चाकूबाज का आतंक""तीन दिनों में तीन हमले"मजदूर के कुल्हे में घोंपा चाकू,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर में सिरफिरे चाकूबाज का आतंक, तीन दिनों में तीन हमले, मजदूर के कुल्हे में घोंपा चाकू

बिलासपुर-शहर में एक सिरफिरे चाकूबाज का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इससे पहले भी तारबहार और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लोगों पर चाकू से हमला कर चुका है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक बापूनगर मरहीमाता मंदिर के पास रहने वाला अमन चौहान (28 वर्ष), पिता संतोष चौहान, रोजी-मजदूरी का काम करता है। अमन ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे नयापारा सिरगिट्टी निवासी प्रियांशु बक्सेल उसके मोहल्ले में आया था। बातचीत के दौरान आरोपी अचानक अश्लील गाली-गलौच करने लगा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।जब अमन ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी प्रियांशु बक्सेल भड़क गया। उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर अमन को जान से मारने की धमकी दी और उसके दाहिने कुल्हे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमला इतना तेज था कि चाकू कुल्हे में ही फंस गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल अमन चौहान ने किसी तरह अपने कुल्हे में फंसा चाकू निकाला और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस को सौंप दिया। हमले में उसके दाहिने कुल्हे में गंभीर चोट आई है।
वहीं सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रियांशु बक्सेल का आपराधिक रवैया लगातार सामने आ रहा है।
 बताया जा रहा है कि उसने एक दिन पहले तारबहार थाना क्षेत्र में भी एक युवक सम्मी पर चाकू से हमला किया था। इसके अलावा उससे एक दिन पूर्व सिरगिट्टी क्षेत्र में भी एक अपने ही साले को चाकू मारकर घायल किया गया था।
 लगातार तीन दिनों में तीन चाकूबाजी की घटनाओं को आरोपी उसके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया,,,फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार चाकूबाजी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,