Bilaspur news-"पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी का खौफनाक कदम: सोते पति पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी का खौफनाक कदम: सोते पति पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चकरभाठा क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप,,,,

बिलासपुर- जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू प्रताड़ना और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान एक महिला ने अपने पति पर देर रात कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक शराब सेवन का आदी बताया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक वह अक्सर अपनी पत्नी द्रोपती कौशिक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और विवाद करता था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध होने की बात भी सामने आई है।बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात जब राजेश घर में सो रहा था, उसी दौरान पत्नी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजेश की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर घरेलू प्रताड़ना और लगातार हो रही मारपीट से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है और पुलिस परिजनों व पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है।
इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना,,,घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,