Bilaspur news-"ईंधन संकट के बीच"" बिलासपुर प्रेस क्लब.बिलासपुर""अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ""एसडीएम से मिलकर उचित व्यवस्थाओं की त्वरित मांग की,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
ईंधन संकट के बीच पत्रकारों की बढ़ी परेशानी : मीडिया कर्मियों के लिए पेट्रोल-डीजल की विशेष व्यवस्था की मांग
बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर ने अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रेस कार्ड पर प्राथमिकता से ईंधन उपलब्ध कराने की अपील
बिलासपुर-शहर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ईंधन संकट की स्थिति के कारण आम जनता के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
समाचार संकलन और त्वरित कवरेज में जुटे पत्रकारों को घंटों तक पेट्रोल पंपों में लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे जरूरी खबरों की कवरेज प्रभावित हो रही है।
इसी गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम मनीष साहू को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की। 
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष वैद्य तिलकराज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, जफर आगा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट की आशंका गहरा गई है। इसी भय और संभावित ईंधन कमी की चर्चाओं के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिसके कारण लंबी कतारें लग रही हैं।
समाचार कवरेज पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
प्रेस क्लब ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पत्रकारों का कार्य केवल समाचार लिखना भर नहीं, बल्कि शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में तत्काल पहुंचकर घटनास्थल से सटीक और प्रमाणिक जानकारी जुटाना भी होता है। ऐसे समय में जब जनता तक सही सूचना पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, तब पत्रकारों को ईंधन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई महत्वपूर्ण घटनाओं और आपात स्थितियों की कवरेज प्रभावित हो रही है।
पत्रकारों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और संकट की घड़ी में पत्रकारिता एक आवश्यक सेवा के रूप में कार्य करती है। जनता तक सही, तथ्यात्मक और त्वरित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया कर्मियों का निर्बाध रूप से कार्य करना बेहद जरूरी है।प्रेस कार्ड के आधार पर प्राथमिकता देने की मांग"बिलासपुर प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर पत्रकारों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की जाए अथवा प्रेस कार्ड दिखाने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की अपील भी की गई है।प्रेस क्लब का कहना है कि यदि पत्रकारों को समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं होगा, तो जनहित से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण सूचनाएं और घटनाएं आम लोगों तक समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। ऐसे में प्रशासन को मीडिया कर्मियों की भूमिका और जिम्मेदारी को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,