Bilaspur news-"हाईवे पर डीजल लूट का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब: बिलासपुर पुलिस ने दबोचे शातिर आरोपी, कई जिलों में फैला था नेटवर्क,,, बिलासपुर पुलिस ने किया ध्वस्त,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
हाईवे पर डीजल लूट का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब: बिलासपुर पुलिस ने दबोचे शातिर आरोपी, कई जिलों में फैला था नेटवर्क,,, बिलासपुर पुलिस ने किया ध्वस्त,,,,,

बिलासपुर- बिलासपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए,,,तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के अंधेरे में स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसे वाहनों से अलग-अलग जिलों के हाईवे क्षेत्रों में पहुंचकर ट्रकों की डीजल टंकियां तोड़ते थे और सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर मारपीट और हथियार दिखाकर डराने जैसी वारदातों को भी अंजाम देते थे।
बिलासपुर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार रेड कार्रवाई के चलते इस संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, धारदार चाकू, नगदी रकम और बड़ी मात्रा में डीजल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और पूरे सिंडिकेट को जल्द ध्वस्त किया जाएगा।इन अपराधों में हुई कार्रवाई,थाना सिरगिट्टी अपराध क्रमांक 368/2026,धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट,थाना कोनी अपराध क्रमांक 264/2026,धारा 309(4), 3(5) बीएनएस
थाना कोनी अपराध क्रमांक 119/2026,धारा 303(2), 3(5) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी👇👇
संजय कुमार कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा
मणीशंकर कुर्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा
अमित भारद्वाज, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम👇
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी देर रात हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। पहले ट्रकों की रेकी की जाती थी, फिर डीजल टंकी तोड़कर ड्रमों में डीजल भर लिया जाता था। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन में डीजल लेकर फरार हो जाते थे।
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिलासपुर समेत बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर और कोनी हाईवे क्षेत्रों में भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा
पुलिस जांच में जिन प्रमुख घटनाओं का खुलासा हुआ उनमें 
18 मई 2026 को बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी के सामने खड़े वाहन से डीजल चोरी करते समय विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की।
24 मई 2026 को थाना कोनी क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 की डीजल टंकी तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल लूट लिया गया। आरोपी सफेद स्कॉर्पियो में डीजल भरकर फरार हो गए थे।28 मार्च 2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 04 BS 9548 से करीब 270 लीटर डीजल चोरी किया गया था।
पुलिस की तकनीकी जांच से टूटा गिरोह
लगातार हो रही डीजल चोरी और लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूर्व में हुई घटनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया। अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश देकर आखिरकार पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों से हुई बड़ी जप्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से —घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन,रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन,एक धारदार चाकू,कुल 2600 रुपये नगद,74 लीटर डीजल बरामद किया है।जल्द पकड़े जाएंगे बाकी आरोपी,,पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे डीजल लूट सिंडिकेट को जल्द ध्वस्त किया जाएगा।
बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई को हाईवे अपराधों पर बड़ी और प्रभावी सफलता माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,