Bilaspur durg news-"बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, खाना नहीं बनाने पर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या दुर्ग में रिश्तों का खौफनाक अंत,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सनसनीखेज वारदात : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, खाना नहीं बनाने पर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
 दुर्ग में रिश्तों का खौफनाक अंत,,,

बिलासपुर /दुर्ग- जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
 खाना नहीं बनाने पर हुआ खूनी विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अश्वनी पटेल अपनी मां सरस्वती पटेल द्वारा खाना नहीं बनाने की बात से नाराज था। गुस्से में उसने घर में रखे लकड़ी के डंडे से मां के सिर, माथे, हाथ, छाती और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में टूटा आरोपी,,घटना की सूचना मिलने के बाद पुलगांव थाना एवं जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी अश्वनी पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न्यायिक रिमांड पर मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस की अपील"दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से घरेलू विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने और किसी भी तनावपूर्ण परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,