Bilaspur news-"चलती कार की छत पर चढ़कर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने चालक को दबोचाबीच सड़क उड़ाए ट्रैफिक नियमों के परखच्चे, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
चलती कार की छत पर चढ़कर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने चालक को दबोचा
बीच सड़क उड़ाए ट्रैफिक नियमों के परखच्चे, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,,
बिलासपुर- सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब जानलेवा स्टंट तक पहुंच गई है। बिलासपुर के तुर्काडीह-सकरी बाईपास इलाके में चलती कार की छत पर चढ़कर युवती द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद कोनी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में CG 10 CD 1416 नंबर की आर्टिका कार सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही थी। वीडियो में युवती पहले सड़क के बीच बोतल खोलकर जश्न मनाती दिखाई दी, फिर चलती कार की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते हुए रील शूट कराती नजर आई। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोनी पुलिस ने प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 263/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना 24 मई 2026 की रात लगभग 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र की है। आरोपी चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवती को कार की छत पर बैठाकर स्टंटबाजी कर रहा था, जिससे युवती समेत आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी।बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, रील बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन न करें। इस तरह की हरकतें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें