Bilaspur news-" युवक की मौत का मामला""सर्व आदिवासी समाज ने कहा न्याय नहीं तो बड़ा आंदोलन,,,सौंपा ज्ञापन,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
क्या सिम्स डॉक्टरों की लापरवाही गलती से हुई आदिवासी युवक की मौत से आक्रोषित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कहा न्याय नहीँ मिला तों होगा उग्र आंदोलन,,,

बिलासपुर -न्यायधानी बिलासपुर के ग्राम लछनपुर, पंचायत - पेंडरवा ( रतनपुर ) मे निवासरत दिवंगत आदिवासी युवक -  महेश सिंह राज, पिता धनसिंह राज, उम्र - 30 वर्ष* का मामला गंभीर है,,, जिसमे प्रथम दृष्टया सिम्स प्रबंधन के इस मामले से जुड़े कार्य मे उपस्थित डॉक्टरों की लापरवाही गलती दिखाई दे रहा है?
 पीड़ित परिवार द्वारा जानकारी  महेश सिंह राज  के सड़क दुर्घटना मे घुटने के नीचे पैर सामन्य चोटिल होने के पश्चात सिम्स मे भर्ती होने के बाद एवं ऑपरेशन के पूर्व मृतक ठीक ठाक स्थिति मे था समान्य रूप मे बैठकऱ बातचीत कर रहा था सिम्स डॉक्टरों ने उसी रात ऑपरेशन किया ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने आदिवासी युवक को मृत घोषित कर दिया,, संबंधित पीड़ित परिवार सहित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने इस मामले मे सिम्स प्रबंधन सहित घटना मे कार्यरत डॉक्टरों की लापरवाही गलती से ही आदिवासी युवक की मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की है। 
इस घटना से आक्रोषित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने आज दिनांक 6.5.2026 कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौप कर दिवंगत आदिवासी युवक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुये न्याय ना मिलने पर आगामी समय मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्त  मामले  पर कलेक्टर  त्वरित कार्यवाही करते हुये *मेडिकल जाँच टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया है* साथ ही आगामी दिनों मे पीड़ित परिवार की प्रशासन स्तर से मदत करने का आश्वासन दिया गया है ज्ञापन सौपने आदिवासी समाज के तरफ से प्रांताध्यक्ष युवा सुभाष सिंह परते, प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज युवराज सिंह प्रधान, चरण सिंह राज, सूरज मरकाम, मनोज मरावी, राजेंद्र पोर्ते, अविनाश ध्रुव, भागीरथी ध्रुव, परदेशी राज, शुभम मरावी, बसंत प्रधान, सहदेव राज, अभिषेक प्रधान, भंजन सिंह, ओम प्रकाश मरकाम, जीतेन्द्र शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, पटालु सूर्यवंशी सहित दर्जनों की संख्या मे जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,