Bilaspur raipur news-"शव के टुकड़े कर हावड़ा एक्सप्रेस से भाग रहा"आरोपी को जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबोचा,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
मुंबई में हत्या कर फरार आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
शव के टुकड़े कर हावड़ा एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी, जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबोचा

बिलासपुर/रायपुर- मुंबई में सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर युवक की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी हावड़ा एक्सप्रेस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी जीआरपी रायपुर ने उसे धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में हत्या और अपहरण का गंभीर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन के जरिए छत्तीसगढ़ की ओर भाग रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने रायपुर जीआरपी से संपर्क कर आरोपी की लोकेशन साझा की।
सूचना मिलते ही जीआरपी रायपुर ने रेलवे स्टेशन में देर रात सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हावड़ा एक्सप्रेस पहुंचते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ और पहचान के बाद उसकी पुष्टि आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने मुंबई में युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े किए थे, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से मुंबई पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जीआरपी रायपुर की तत्परता और समन्वय के चलते आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस कार्रवाई को रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता माना जा रहा है। रेलवे स्टेशन में देर रात तक चली सघन जांच और निगरानी अभियान के कारण आरोपी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,