Bilaspur raipur news-"पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार“आम नागरिक हो या हाई प्रोफाइल व्यक्ति, हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता” — डॉ. संजीव शुक्ला

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

“आम नागरिक हो या हाई प्रोफाइल व्यक्ति, हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता” — डॉ. संजीव शुक्ला

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीनने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार 18 मई 2026 की सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने शासकीय निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए,,,
 क्राइम ब्रांच समेत अलग-अलग थानों की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और संभावित भागने के रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लगातार लोकेशन ट्रेस की जाती रही।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वारदात के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी यदा-कदा रैपिडो चलाने का काम भी करता था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ.संजीव शुक्ला ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट हर अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “आम नागरिक हो या हाई प्रोफाइल व्यक्ति, हर शिकायत पर समान संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और चोरी या छीने गए माल की बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।”
पुलिस की इस तेज कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी ने राजधानी पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच क्षमता को भी साबित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,