Bilaspur raipur news-"छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का मुख्यमंत्री निवास घेराव,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का मुख्यमंत्री निवास घेराव

बिलासपुर -National Students' Union of India के बैनर तले आज राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए जोरदार रैली निकाली। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय समेत छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “एनएसयूआई जिंदाबाद”, “छात्र संघ चुनाव बहाल करो” और “छात्र हितों का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए।
एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव बंद होने से छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हो रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि लंबे समय से छात्र चुनाव नहीं होने के कारण कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र प्रतिनिधित्व कमजोर हुआ है। इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई और पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ।
एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,