Bilaspur raipur news-"सिविल लाइन थाना क्षेत्र में""अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नशेड़ी युवकों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में""अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नशेड़ी युवकों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
बिलासपुर /रायपुर -सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अधिवक्ता रमीज़ खान पर कुछ नशेड़ी युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनकी छाती, पसली और पैर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला बेहद बेरहमी से किया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुराना विवाद या नशे की हालत में हुई कहासुनी कारण हो सकती है,,,
,हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।इस घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें