Bilaspur raipur news-"रिसार्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय कांग्रेस नेता की मौत, हार्ट अटैक की आशंका,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
स्विमिंग पूल में नहाते समय कांग्रेस नेता की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
बिलासपुर/रायपुर-राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के कांग्रेस नेता और पार्षद अमित दास की मध्यप्रदेश के कान्हा किसली स्थित एक निजी रिसॉर्ट में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अमित दास अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कान्हा किसली गए हुए थे। इसी दौरान रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया।
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक को मौत की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अमित दास को कांग्रेस संगठन में सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिचितों में गहरा दुख देखा जा रहा है।पुलिस ने रिसॉर्ट स्टाफ और साथ गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले से जुड़ी हर पहलू की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें