Bilaspur raipur news-"छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित,,, दानसिंह बने""अध्यक्ष,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित,,, दानसिंह बने""अध्यक्ष
बिलासपुर /रायपुर- छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह नियुक्तियां महासंघ के प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा द्वारा की गईं। नई टीम के गठन के बाद संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही गई है।जारी सूची के अनुसार दानसिंह देवांगन को रायपुर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा और शुभम राव चव्हान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव पद की जिम्मेदारी आचार्य पवन राम को दी गई है, जबकि श्रवण यदु को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इसी प्रकार संगठन सचिव के रूप में उर्वी मेश्राम और महक नानवानी की नियुक्ति की गई है। संयुक्त सचिव पद पर आशीष उके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम और अच्युत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित बागड़े, अभय भिवगडे और कल्याणी ध्रुव को शामिल किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने कहा कि महासंघ लगातार पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और रायपुर जिला इकाई पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। नई टीम के गठन के बाद पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें