Bilaspur raipur news-"हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ व कव्वाली ने बांधा समा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ;  कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ   , कव्वाली ने बांधा समा 

बिलासपुर /रायपुर-हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह  तीन मजार का सालाना  उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से   निकाला गया  जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर  पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई  आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए,,कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए।  गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है,, जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी  ग्रुप ने शानदार नात  पेश की।

असलम रायपुरी ने कव्वाली से समा बांधा ;
 शहर के उभरते युवा कव्वाल असलम रायपुरी ने जब पुकारो मेरे मौला को पुकारो की बदल जाएगी किस्मत मेरी, तेरे इश्क में भूल चुका हूं  खुद को नजर में कोई और सूरत बसती नहीं चांद शाह बाबा  , मै बलहारी जाऊ चांद शाह बाबा के और नज़र उठायू तो आए नजर गरीब नवाज़ जैसी कवाली पेश की तो  जायरीन देर रात तक उनके  कलाम में खोए रहे । देर रात तक कव्वाली और खुदा रसूल की शान में उन्होंने कलाम पेश किए।  कुल शरीफ की फातिहा में इमाम साहब ने आस्ताने में मौजूद जायरीनों के साथ, देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ की ।
 उर्स पाक में सभी मजहबों के जायरीन अपनी आस्था के फूल चढ़ाने शिरकत कर रहे है मन्नत मांग रहे है । यहां  लंगर  तबरूक  बांटा जा रहा है । दरूद कुरान खानी पेश की जा रही है। यह  उर्स पाक कौमी एकता की मिसाल है । जहा बाबा सभी के  लिए  दुआ कर रहे  है । यह  उर्स रविवार तक चलेगा जहा सभी जायरीनों के लिए दस्तार बंदी की रस्म अदा की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,