Bilaspur raipur news-" खतरनाक योजना यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई""देसी बम बनाने का मामला: कांग्रेस नेता के रिश्तेदार?आरोपी गिरफ्तार, आत्मघाती मंशा की आशंका,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
देसी बम बनाने का मामला: कांग्रेस नेता के रिश्तेदार?आरोपी गिरफ्तार,आत्मघाती मंशा की आशंका

बिलासपुर /रायपुर -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने और विस्फोटक सामग्री जुटाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में हुई है, जो बीरगांव के कांग्रेस नेता एवं महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा/चंद्रखुरी इलाके से हिरासत में लिया।
मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला रॉ मटेरियल बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विनय देवांगन 6 मई की शाम बैग लेकर पुष्पा साहू के घर पहुंचा था। उसके पास मौजूद सामान को लेकर स्थानीय स्तर पर संदेह उत्पन्न हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्राथमिक जांच और पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यूट्यूब मे वीडियो देखकर अपने आप को नुकसान पहुंचाने के लिए उसने यह विस्फोटक पदार्थ अपने पास रखा था,,आरोपी पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विनय देवांगन ने खुद को बम से उड़ाकर आत्मघाती कदम उठाने की नीयत से विस्फोटक सामग्री खरीदी थी।
 अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार असामान्य था और वह “सिरफिरा किस्म” का व्यक्ति प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में तीन बार घर छोड़कर भाग चुका है और परिवार के लोगों से बातचीत भी बंद कर चुका था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे और ठिकाने से बरामद सामग्री को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। विस्फोटक सामग्री की प्रकृति, उसकी क्षमता और आरोपी की वास्तविक मंशा को लेकर विशेषज्ञ जांच जारी है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने सामग्री कहां से खरीदी और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।खमतराई थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की मंशा आत्मघाती प्रतीत हो रही है, हालांकि हर पहलू की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,