"""8 news cg -"""मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने डंसा, डॉक्टरों ने बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, मौत बनकर घर में घुसा जहरीला साँप,,, सोती हुई मासूम को डंसा"""मासूम बच्ची की मौत,,,, बिलासपुर- रतनपुर क्षेत्र स्थित खसरिया पारा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार रात जब तीसरी कक्षा की छात्रा, 9 वर्षीय शालनी अघरिया अपने परिवार के साथ गहरी नींद में थी, तभी करीब रात 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया। मौत के इस दूत ने सो रही मासूम के हाथ की उंगली पर डस लिया, जिसके कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ने से घर में अफरा-तफरी मच गई।सांप के काटने का निशान देखकर बदहवास परिजन बच्ची को फौरन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया,,,,, डॉक्टरों के हरसंभव प्रयास के बावजूद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मासूम ने इलाज के दौरान हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लि...