""""8 news cg -"""आपदा प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण आधार मानसिक सशक्तिकरण : बीके भारतभूषण,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आपदा प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण आधार मानसिक सशक्तिकरण : बीके भारतभूषण
ब्रह्माकुमारीज़ के SEA विंग का ‘इको केयर एवं डिजास्टर मैनेजमेंट’ अभियान बिलासपुर पहुंचा""बिलासपुर प्रेस क़्लब से प्रेस वार्ता मे दी""जानकारी
6 अगस्त को शिव अनुराग भवन में ‘10 करोड़ नशामुक्त भारत संकल्प महाअभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ : बीके मंजू दीदी,,,
बिलासपुर- ब्रह्माकुमारीज़ के साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट (SEA) विंग द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘इको केयर एवं डिजास्टर मैनेजमेंट’ अभियान के तहत सोमवार को प्रेस क्लब, बिलासपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, मानसिक सशक्तिकरण और नशामुक्त भारत के निर्माण को लेकर अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।
प्रेस वार्ता में ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ प्रेरक वक्ता एवं SEA विंग के राष्ट्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार भारतभूषण भाई ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएं और मानसिक तनाव जैसी चुनौतियां गंभीर रूप ले रही हैं। इन समस्याओं का समाधान केवल वैज्ञानिक उपायों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आध्यात्मिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और सामूहिक जनभागीदारी का समन्वय भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ‘Clean Thoughts = Clean Environment’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा है। जब व्यक्ति के विचार स्वच्छ और सकारात्मक होंगे, तो उसके व्यवहार में भी बदलाव आएगा। इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार, समाज और पर्यावरण पर दिखाई देगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, ऊर्जा की बचत, प्लास्टिक के सीमित उपयोग और हरित जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया।
बीके भारतभूषण ने कहा कि आपदा प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण आधार मानसिक सशक्तिकरण है। मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति संकट की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, संयम और विवेक के साथ निर्णय लेने में सक्षम होता है। उन्होंने वर्तमान समय में राजयोग मेडिटेशन को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मबल बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।
6 अगस्त को होगा 10 करोड़ नशामुक्त भारत संकल्प महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,,,,
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवा केंद्र की प्रभारी तथा मीडिया विंग की स्टेट कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 2 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त से राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंजू दीदी ने बताया कि 6 अगस्त को सुबह 11 बजे राजकिशोर नगर स्थित शिव अनुराग भवन में ‘10 करोड़ नशामुक्त भारत संकल्प महाअभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, चिकित्सक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 6 अगस्त से 20 अगस्त तक देशभर में नशामुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं निजी संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से नशामुक्ति संकल्प, जनजागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, संवाद कार्यक्रम और राजयोग मेडिटेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाना और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों के अनुसार, जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रेस वार्ता के समापन पर मीडिया प्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और नशामुक्त भारत जैसे जनहितकारी अभियानों की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें