"""""8 news cg -""""ACB की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के चर्चित ‘नागलोक सर्पदंश मुआवज़ा घोटाले’ के बाद अब""सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

बिलासपुर /रायगढ़-बिलासपुर के चर्चित ‘नागलोक सर्पदंश मुआवज़ा घोटाले’ के बाद अब रायगढ़ जिले में भी सर्पदंश से हुई मौत के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ कलेक्ट्रेट की आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में जारी कराने के बदले कलेक्ट्रेट की आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू द्वारा कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
ACB की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी बाबू को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ शुरू की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं और आपदा राहत से जुड़ी मुआवजा राशि के वितरण में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पूरे मामले में रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पुष्टि एंटी करप्शन ब्यूरो की आगे की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,