Bilaspur news-, मुगल परिवार के ईद मिलन मे समुदाय के सभी लोगों ने गले मिलकर दी एक दूसरे को "मुबारकबाद"

शेख असलम की रिपोर्ट,
बिलासपुर -ईद का चांद नजर आते ही चारों तरफ खरीदारी का माहौल शुरू हो गया, वही ईदगाह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई, साथ ही साथ बिलासपुर के तमाम मस्जिदों में भी समय-समय पर ईद की नमाज मुस्लिम समुदाय के द्वारा अदा की गई,
एक दिन पहले सऊदी अरब में ईद की नमाज अदा की गई,
 इसके बाद हमारे के सभी मुल्क के शांति अमन के लिए खूबसूसी तौर पर दुआ मांगी गई, और कब्रिस्तान पहुंचकर. लोगों ने अपने मरहूमीन को ईसाले सवाब किया , लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की,
 सुबाहनिया अंजुमन कमेटी की ओर से ईद की नमाज़ मौलाना अलहाज हजरत अल्लामा शब्बीर अहमद नूरी साहब ने अदा कराई, वही सुबह से घरों घर मीठी सेवइयां व सुरकुरमा का दौर शुरू हो गया, लोगों ने इस एक दूसरे के घर पहुंच कर,ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश कर गले लगाया, इस खुशी मौके पर ईद की जो चमक है वह नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे पर देखने को मिली, नए-नए आकर्षक खूबसूरत कपड़ों में नन्हे मुन्ने बच्चे नजर आए बेसब्री से ईद का इंतजार करते बच्चे ईदी पाकर गदगद वह खुश हो गए, 
इस ईद के मुबारक मौके पर में मुगल परिवार की ओर से ईद के मुबारक मौके पर अपने मुकाम पर ईद का मिलन कार्यक्रम आयोजन किया गया. 
जिसमें सभी धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, वह एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद पेश की ,और काफी देर तक सेवाइयों का दौर चला, ईद के मुबारक मौके पर सारे तमाम मुस्लिम समुदाय ने मुल्क के शांति अमन के लिए दुआएं मांगी! साथ ही साथ अपने मरहूम के लिए भी इशाले सवाब कर मगफिरत की दुआ मांगी! इस मुबारक मौके पर अमीन मुगल व राहुल अमीन मुगल के द्वारा सभी को मुबारकबाद पेश की गई!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,