Bilaspur news-अयोध्या दर्शन सेवा समिति" व "नगर निगम बिलासपुर" के तत्वावधान में, बिलासपुर शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ,

शेख असलम की रिपोर्ट,
बिलासपुर-"अयोध्या दर्शन सेवा समिति" व "नगर निगम बिलासपुर" के तत्वावधान में, बिलासपुर शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य का आयोजन संयोजक प्रवीण झा जी के नेतृत्व में हो रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता. अमर अग्रवाल जी  विधायक बिलासपुर तथा नगर निगम बिलासपुर की महापौर.श्रीमती पूजा विधानी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

👇कार्यक्रम का विवरण:👇

तिथि: 27 अप्रैल 2025, रविवार

समय: सुबह 10:30 बजे (पहले पोस्टर के अनुसार)

स्थान: नेहरू चौक, बिलासपुर


प्याऊ सेवा स्थल:
हांफा चौक, नया बस स्टैंड, नेहरू चौक, मुंगेली नाका चौक, कलेक्टरेट चौक, मंगल चौक, महाराणा प्रताप चौक, प्रताप टॉकीज चौक, राजीव गांधी चौक, तारबाहर चौक, अग्रसेन चौक, सत्य चौक, सीएमडी चौक, गांधी चौक, जगमल चौक, गुरुनानक चौक, अशोक नगर चौक, राजकिशोर नगर चौक, मोपका चौक, महामाया चौक और GGU गेट चौक।

इस अवसर पर सभी से अनुरोध है,कि समय पर पहुँच कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ और इस पुनीत कार्य को व्यापक स्तर पर करने में सहयोग दें।

आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,